शहर से ग्रामीण अंचल तक हुई रिमझिम, किसानों के खिले चेहरे तो शहर में दिखा सड़कों पर पानी, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अंग्रेजी वर्ष 2025 का आज अंतिम दिन है और अंतिम दिन हीे इस सर्द मौसम की पहली बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने इसका अंदेशा पहले ही जता था। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक रिमझिम हुई। अलसुबह से ही बीकानेर मेंं आज बादलों की आवाजाही रही। जिसके चलते दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रही जो कि शाम होते-होते बाारिश में बदल गयी। देर शाम को बीकानेर शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन बीकानेर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

 

देर शाम बारिश के बाद पूरे शहर में पानी-पानी हो गया। मुख्य मार्गों पर पानी एकत्र हो गया। बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। शहर के वाल्मीकि चौराहे से पुराने चुंगी तिराहे की सड़क पर पानी ही पानी दिखाई दिया। वहीं फडबाजार क्षेत्र में भी सड़क पर पानी दिखा। ऐसा ही नजारा अन्य स्थानों पर भी दिखाई दिया। जिसके चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में जसरासर में भी शाम को करीब पांच बजे हल्की बारिश हुई। खेतों में बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। नोखा,लूणकरणसर, देशनोक सहित अनेेक कस्बों में बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!