Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुक्रवार रात को कोठारी के पास लूट के बाद शनिवार की रात को चौखुंटी पुलिस के नीचे मजदूर के साथ छीना झपटी कर पैसे छीन ले गए। घटना शनिवार रात करीब 8:45 बजे चौखुंटी पुलिस के नीचे की है। जहां पर मजदूरी कर घर लौट रहे युवक के साथ पांच लोगों ने धक्का-मुक्की कर रुपए छीन ले गए। चौखूंटी पुलिया स्वामियों का मोहल्ला निवासी संजय शनिवार रात करीब पौने नौ बजे मजदूरी कर घर लौट रहा था। तब चौखुटी पुलिया के नीचे पांच युवकों उसे रोक लिया।


युवकों ने उसके साथ धक्का मुक्की की और जेब में रखे दो हजार रुपए छीनकर भाग गए। पीडि़त संजय ने शोर मचाया तब मोहल्ले के लोग दौड़कर उसके पास आए। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, वे बच निकलें। शुक्रवार की रात को हुई लूट की गुत्थी अभी तक सुलझी ही नहीं थी कि एक और वारदात के हो गयी। अपराधियों के ये हौसले पुलिस के साथ-साथ आमजन के लिए भी चिंता बने हुए है।






