Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को महिला द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के तिलकनगर में 13 नवंबर की रात को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गली नं. 2 तिलकनगर के रहने वाले सोहनङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके भाई की पत्नी बूलबूल कंवर जिनकी शादी 9 फरवरी 2007 को हुई थी। कुछ समय से उसकी भाभी परेशान थी और मानसिक रूप से बीमार थी। परिवादी ने बताया कि 13 नवंबर की रात को उसकी भाभी ने फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



