Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ससुराल पक्ष पर विवाहिता के साथ तंग परेशान करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महिला थाने में 29 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति,ससुर,सास,ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों के घर पर उसकी शादी हुई थी।


शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उसके बाद आरोपी पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने इसी के दौरान उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






