दिनदहाड़े महिला को चाकू दिखाकर डराया और छीन ले गए पर्स और आभूषण-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला को चाकू दिखाकर पर्स व आभूषण छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में भुट्टों का बास में रहने वाली नूरजहां बानो पत्नी फिरोज खा ने नोईन खान उर्फ ढिलू, सोहल खान उर्फ लक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 नवंबर की सुबह 11 बजे भुट्टों के बास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने दिनदहाड़े उसे चाकू दिखाकर डराया और पर्स छीन लिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसका मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पर्स में 3700 रूपए थे जो कि आरोपी ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!