आईजी की टीम ने अफीम के साथ दो को पकड़ा-Bikaner News

Bikaner  News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में आईजी हेमंत कुमार शर्मा की टीम का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार नशीले पदार्थो के खिलाफ स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनियां की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज श्रीगंगानगर के सादुलशहर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ दो को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर के रहने वाले किशन और भोपालगढ़ के मांगीला को 817 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिनसे अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में राकेश कुमार हैड कानि., संदीप कानि. और अरविन्द कानि. शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!