दो महीने से इंतजार,सैकड़ों लोग रोज कोस रहे व्यवस्था को,हाल जस के तस-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते करीब दो महीने से एक दीवार का पुननिर्र्माण नहीं होने से हर रोज सैकड़ों लोग व्यवस्था को कोस रहे है। खबर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के प्रांगण से जुड़ी है। जहां पर लक्ष्मीनाथ जीं मंदिर प्रांगण में स्थित भ्रमण पथ के पास की दीवार को गिरे हुए दो महीने बीत चुके है लेकिन अब तक इस पर कोई सुधार का कार्य नहीं हुआ है।

 

इस टूटी दीवार के पास से ही भ्रमण पथ का रास्ता है। जहां पर सुबह और शाम को सैकड़ों लोग घूमने के लिए आते है और ऐसी दुर्दशा देखकर व्यवस्था को कोसते है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी आजतक इस और कोई ध्यान नहंी दिया गया है जो कि कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!