
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्वार्थी होते युग में कुछ रूपए के लिए अपने ईमान को दाव पर लगा देते हैै। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जो कि आज भी मानवता में ईमानदारी के लिए मिशाल पेश कर रहे है। ऐसी ही खबर लूणकरणसर से सामने आयी है। जहां पर कमल रैगर को 22 नवंबर को एक रिंग सड़क पर मिली। जिसकी सूचना कमल ने टाइगर फोर्स टीम को दी। टाइगर फोर्स टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की तो लूणकरणसर निवासी संजय जैन ने रिंग होने का दावा किया। गुरुवार को टाइगर फोर्स के राजू कायल ओर कमल रैगर ने रिंग मालिक संजय जैन को सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया है।





