Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर गाड़ी को टक्कर मारने और तोडफ़ोड़ करने का मामले सामने आए है। इस सम्बंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस मुकदमें दर्ज करवाए है। एक पक्ष की और से नाल पुलिस थाने में भाटियों का बास निवासी जेठु सिंह ने भरत सिंह,प्रताप सिंह,मदन सिंह,हुकम सिंह,शिशपाल सिंह,सुमेरसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


परिवादी ेन बताया कि जयमलसर बस स्टैंड पर आरोपियों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। जिसके बाद आरोपी मारने के लिए उसके पीछे भागे और उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। वहीं दूसरे पक्ष की और से मदन सिंह ने जेठुसिंह,मानवेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह,शीशपाल सिंह,वीरेन्द्र सिंह,महिपाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भतीजे की गाड़ी को टक्कर मारी और मारने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



