Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज क्षेत्र में करोड़ों की हेरेइन बरामद की गयी है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर क्षेत्र में की गयी है। जहां पर श्रीकरणपुर सेक्टर के बॉर्डर क्षेत्र में हेरोइन मिली है। खेत से करीब 2.50 करोड़ की हेरोइन बरामद होने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।


शुक्रवार शाम बीएसएफ को सूचना मिली कि 23-ए गांव के पास खेत में संदिग्ध पैकेट पड़ा है। जी ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और पीले रंग के पैकेट की जांच की। इसमें आधा किलो हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार- पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के जरिए जीपीएस लोकेशन सेट करके भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट गिरा रहे हैं, जिन्हें भारतीय तस्कर उठाने की कोशिश करते हैं। बीएसएफ और पुलिस लगातार ऐसे ड्रोन मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।



