Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पटाखों छोड़ रहे बच्चों को परेशान करने और मना करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में कृष्णा पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले नैना पत्नी रमेश कुमार ने सतु,मुकेश,पवन,धनराज,सुनील,राजेन्द्र,लालु व 5-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 अक्टूबर की रात को साढ़े नौ बजे के आसपास मुक्ताप्रसाद की है।


इस सम्बंध में प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके बच्चे घर के आगे पटाखों छोड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी एकराय होकर आए और उसके बच्चों के पैरो में पटाखों छोडऩे लगे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने प्रार्थिया के पति के सिर पर वार किया। जिससे उसके पति के सिर पर चोट लगी और टांके आए है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



