Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों रूपए दोस्ती की आड़ में ऐंठने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में खतुरिया कॉलोनी निवासी दानाराम पुत्र केसुराम जाट ने देवकिशन कुम्हार निवासी सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सुरजपुरा कॉलोनी में 21 जुलाई 2024 से 16 दिसंबर 2025 के बीच की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसका जान पहचान का है और इसी के चलते परिवादी ने जरूरत के समय आरोपी को दोस्ती के चलते करीब साढ़े आठ लाख रूपए दिए। कुछ समय बाद वापिस मांगे तो आरोपी ने देने से इंकार कर दिया और चालबाजी करते हुए धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


