Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गलत इंजेक्शन से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में पांचू निवासी हड़मानराम पुत्र दुर्गाराम ने सुनील पुत्र अशोक नाम के चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 मार्च की शाम को 7-8 बजे के बीच की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी जमना की तबीयत खराब हुई तो उसे कौशिक क्लिकिन लेकर गए। जहां पर आरोपी चिकित्सक ने उसकी बेटी के गलते इंजेक्शन लगा दिया। जिसके चलते उसकी बेटी की मौत हो गयी। प्रार्थी के अनुसार चिकित्सक की लापरवाही से उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




