Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में ङ्क्षसंदारसर हदां निवासी विनोद कुमार ने एचआर नंबर की ब्रेजा नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीकानेर-उदयरामसर सर्किल के पास 19 नवंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की साइड में चल रही पल्सर गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में परिवादी का भाई बाइक से गिर गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



