Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज गुरूवार को दिन में कोलायत के झझु में विद्युत विभाग के खुले पड़े तार के कारण तीन गायों की मौैत हो गयी थी। जिसके बाद महाजन के सुईं से भी ऐसी ही खबर सामने आयी है। सुईं गांव में विद्युत तार गायों पर गिरने के कारण चार गायों की मौत हो गयी। सुईं निवासी अत्ताउल्लाह खान पुत्र भादर खान ने बताया कि गुरुवार सायं 4 बजे गायो को लेकर गांव आ रहा था। सुई के नजदीक जीएसएस के पास गायो के झुंड पर 11 केवी की विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। हादसे में चरवाहे ने भागकर जान बचाई। वही चार गायो की करंट की चपेट में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। आनन -फ़ानन में पड़ोसियों के सहयोग से जीएसएस से लाइट बंद करवाई गई। सूचना मिलने ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अन्य गायों को विधुत लाइन से दूर किया गया। लीलाधर नाई सहित ग्रामीणों ने किसान परिवार को हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है साथ ही लापरवाही अधिकारी पर कार्रवाई की मांग उठाई है।





