दो पिस्टल और अवैध डोडा के साथ चार गिरफ्तार, दो गाडिय़ा जब्त-Bikaner News 

Bikaner News बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा और हथियारों के साथ चार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशों पर सूरतगढ़ व बीकानेर क्षेत्रों में की गयी है।

बीकानेर के नोखा में एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशों व थानाधिकारी नोखा अरविंद ङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हएु एक कैंपर गाड़ी आरजे-21 नंबर को रोका और पूछताछ की। संदिग्ध लगने पर कैंपर गाड़ी की तलाशी ली गयी। तलाशी के दाौरान गाड़ी में सवार लोगों के पास अवैध पिस्टल मिली। पुलिस ने आरोपियों के पास दो पिस्टल व दो जिंदा कारतूसों के साथ तीन को गिरफ्ता र किया है। पुलिस ने छोटूसिंह,हरिराम और सोमदत को गिरफ्तार किया है।

 

वहीं सूरतगढ़ शहर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रवणङ्क्षसह और सुखदेव ङ्क्षसह नाम के युवक के पास से 38 किलो अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक सुखदेव मौका पाकर फरार हो गया। जबकि श्रवणङ्क्षसह को गिरफ्ता र किया है। जिनके पास से स्विफ्ट कार को जबत् किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!