Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध पेट्रोलियम पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थो के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 हजार लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो पिकअप गाडिय़ां ओर एक ट्रक टैंकर जब्त किया है। पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बेचने और भंडारण करने पर शिवराज,मोहनराम,अब्बा स खान,रामनिवास को गिरफ्तार किया है।





