Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के मधुवन फार्म पहुंची। जहां पर पूर्व सीएम राजे के साथ कई जनप्रतिनिध मौजूद रहें। राजे ने भाटी के साथ करीब दो घंटे तक विभिन्न मुद्दों गहन ङ्क्षचतन और मंथन किया।


बैठक के दौरान राज्य में गौचर एवं ओरण भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई तथा पर्यावरण संतुलन से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री भाटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को सीमांत व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चारागाहों के संरक्षण से जुड़ी जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इन मुद्दों को नीति स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता बताई।
इसके साथ ही आगामी पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने के विषय में भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करते हुए जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढऩा आवश्यक है।
इस दौरान देवी सिंह भाटी अपने देशी अंदाज में बाते करते हुए नजर आए। राजे ने भाटी के फार्म पर दूरबीन से आसपास के नजारों को निहारा साथ ही मधुवन में देशी रहन सहन की खूब तारीफ की। राजे को भाटी के देशी अंदाज की जानकारी मिली तो उन्होने खुद भाटी से इसकी पूरी जानकारी ली।
इस अवसर पर विधायक यूनुस ख़ान, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।


