Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ढ़ाणी में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के धूपलियां गांव की है। जहां पर मांगू ङ्क्षसह की रहवासी ढ़ाणी में आग लग गयी। आग लगने से किसान परिवार को लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार इस आग में करीब 27 हजार की नकदी,जेवरात,कपड़ा,10 क्विंटल अनाज सहित अन्य सामान जल गया। इस आग में किसान परिवार की तीन झोपड़ी जल गयी। आग लगने के कारण हड़कंप मच गया।








