खेजड़ी बचाने को लेकर महापड़ाव: मुंह पर अंगुली रख निकाली फैरी, फाउंटेन के सहारे खुद को बांधा कर की कठोर कानून की मांग, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई को रोकने की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन महापड़ाव जारी है। ठिठुरती सर्दी के बीच भी पर्यावरण प्रेमियों का जोश हाई है और कठोर कानून की मांग की जा रही है। लगातार विश्नोई धर्मशाला के सामने महापड़ाव स्थल पर लोगों का पहुचना जारी है।

 

कल तीन फरवरी को 450 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों ने अनशन शुरू कियसा था। जिसमें संत महात्मा के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल है जो कि लगातार कठोर कानून की मांग कर रहे है।
आज महापड़ाव के तीसरे दिन सुबह संतो के सानिध्य में मुंह पर अंगुली रखकर प्रभात फेरी निकाली गयी जो कि महापड़ाव स्थल से होते हुए कलक्टर कार्यालय के सामने से होते हुए वापिस महापड़ाव स्थल पर पहुंची। सैकड़ों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी इस प्रभात फेरी में मौजूद रहें।

 

वहीं दूसरी और लगातार इस आंदेालन को समर्थन मिल रहा है। वहीं दूसरी और कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने अपने हाथों में पब्लिक पार्क में स्थित फाउंटेन के सहारे हाथों को बांध कर खड़े रहे और खेजड़ी के लिए कठोर कानून की मांग करते दिखें।
वहीं आज मेडिकल टीम ने भी अनशनकारियों का हेल्थ चैकअप किया है। दूसरी और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। महापड़ाव स्थल सहित पुरे कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस जाब्ता मौजूद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!