पर्यावरण प्रेमियों का महापड़ाव: 363 पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया अनशन, जारी है लोगों का पहुंचने का सिलसिला, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी कटाई रोकने की मांग को लेकर कल 2 फरवरी से शुरू हुए महापड़ाव का आज दूसरा दिन है। अलसुबह से ही महापड़ाव स्थल विश्नोई धर्मशाला के सामने पर्यावरण प्रेमी जुटना शुरू हो गए। जो कि सुबह होते-होते हजारों की संख्या में पहुंच गए है।

 

सुबह गुरू जंम्भेश्वर भगवन की पूजा अर्चना के साथ ही 363 लोगों ने अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में संत महात्मा भी मौजूद है। बड़ी संख्या में लगातार महिलाएं भी आंदोलन में अपनी भागीदारी निभा रही है। आज महापड़ाव का दूसरा दिन है और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा तो आंदोलन में पर्यावरण पहुंचेगे।

 

बता दें कि लगातार खेजड़ी कटाई रोकने की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमी आक्रोशित है और प्रदेश में एक कठोर कानून की मांग कर रहे है। कल पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान राजस्थाान सहित कई प्रदेशों से पहुंचे पर्यावरण प्रेमियों ने हुकार भरते हुए प्रदेश सरकार ने इसकी मांग की थी लेकिन देर रात को यह जन सैलाब कलेक्ट्रेट की और कूच कर गया। जो कि विश्नोई धर्मशाला पहुंचकर महापड़ाव में तब्दील हो गया।

 

दूसरी और महापड़ाव स्थल से जिला कलक्टर कार्यालय कुछ सो ही मीटर है। ऐसे में प्रशासन भी लगातार अलर्ट मोड़ पर है। पल-पल की अपडेट आला अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!