Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले की है। जहंा पर आज सुबह सात बजे किराये के मकान में रहने वाला व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सामाजिक संगठनों के सेवादारों के सहयोग से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें सूरतगढ़ हनुमानगढ़ के रहने वाले प्रेम पुत्र किशनलाल लिखा हुआ है।





