डंपर किया जब्त,वसूला करीब डेढ़ लाख का जुर्माना-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खनिज और बज्जू पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। टीमों ने जिप्सम से भरे एक ओवरलोड़ डंफर और अवैध सिलिकासैंड से भरा डंफर जब्त किया है। सिलिकासैंड वाले डंफर पर 1.44 लाख का जुर्माना लगाया गया है। खनि अभियंता के अनुसार यह कार्रवाई बज्जू उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर के 14 नवंबर को जारी निर्देशों के बाद की गई।

 

एसडीएम ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने के आदेश दिए थे। कार्रवाई के दौरान, रणजीतपुरा की ओर से आ रहे एक जिप्सम भरे डम्पर को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त कर परिवहन विभाग को सूचित किया गया। इसी तरह, कोलायत की ओर से आ रहे एक डम्पर में अवैध सिलिकासैंड मिलने पर उसे भी जब्त कर 1.44 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!