जिला अध्यक्ष मदनगोपाल का हुआ सम्मान, एक धागे के मोतियों को दिखाई होगी ताकत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का स्वागत अभिनन्दन समारोह जस्सूसर गेट के अंदर मूमल गार्डन के आयोजित किया गया। युवा नेता जवाहर बाल मंच के पूर्व प्रदेश संयोजक अरुण व्यास द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन में अपने स्वागत भाषण में अरुण व्यास ने कहा कि बीकानेर में पहली बार ऐसा हुआ ही कि किसी दलित समाज के व्यक्ति को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो कि गर्वित और हर्षित विषय है हम सभी ने अपने दावे पेश किए लेकिन पार्टी का जो निर्णय हुआ वो कार्यकर्ताओं के हक में हुआ है और अब हम सभी की यह महती जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी में एक ताकत के रूप में काम करते हुए संगठन को मजबूत करे। मदनगोपाल को प्रशासनिक और संगठनात्मक स्वरूप और उसकी कार्ययोजना के बारे में अच्छे से जानकारी है और आने वाले समय में हम बीकानेर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सभी कांग्रेसजन और नेताओं ने एक स्वर में एक ताकत के रूप में कार्य करने के भरोसा दिलाया

कार्यक्रम में अपने सम्मान उद्धबोधन में जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि आप सभी की ताकत और स्नेह देखकर मुझे पक्का विश्वास है कि सभी वरिष्ठ जनो के मार्गदर्शन और युवाओं के साथ के बूते हम बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावी कार्य करते हुए पार्टी को संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले निकाय चुनावो में कांग्रेस की अधिकतम विजय पताका फहराकर बोर्ड बनाएंगे। मेघवाल ने कहा कि इस बार संगठन में सभी समुदायों,जातियों महिलाओं सभी वर्गों को खासतौर से युवाओं को अधिकतम मौका मिलेगा ताकि संगठन और पार्टी में सबको समान अवसर मिले।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुष्करणा ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास उर्फ रूपा महाराज ने कहा कि अवसर है पार्टी को एक माला के मोती के रूप में पिरोकर मजबूत करने का और यह संभव भी इसलिए होगा क्योंकि बागडोर अनुभवी व्यक्ति के हाथों में है हमारा सहयोग इनको मिलेगा तो संगठन स्वत मजबूत होगा।
स्वागत कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ पूर्व न्यासध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मजीद खोखर, माशूक अहमद, इंटक नेता हेमंत किराडू, महिला जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला द्वारा मदनगोपाल मेघवाल का स्वागत शाल,साफा,माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।


संचालन रामनाथ आचार्य ने किया। कार्यक्रम में सलीम भाटी,शब्बीर अहमद, नितिन वत्सस, अरविंद मिड्ढा आजम अली, राहुल जादूसंगत, अकरम अली योगेश गहलोत, रविकांत वाल्मीकि, हज़ारी देवड़ा , कमलकिशोर साध, आशादेवी स्वामी, इस्माइल खिलजी, कमलकुमार नागल, शर्मिला पंचारिया, उमा सुथार, अर्चना नांगल, वंदना गुप्ता, तोलाराम सियाग, राजा जोशी, पट्टू जोशी, महबूब रंगरेज, मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!