चोरी के इल्जाम में परेशान होकर व्यक्ति ने दी जान, उकसाने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चेारी के मामले में इल्जाम और डिप्रेशन में आकर व्यक्ति द्वारा जान देनी की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के फुलेजी गांव की है। जहां पर भेड़ चोरी के इल्जाम से डिप्रेशन में आकर युवक ने टांके में कूदकर जान दे दी। इसके बाद परिजन सकते में आ गए, उन्होंने मिलकर युवक को ढूंढना शुरू किया।

 

काफी देर तक ढूंढने के बाद भी वह कहीं नहीं मिला। शाम को युवक का शव गांव के ही एक टांके में पड़ा मिला। इसके बाद युवक के पिता ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति और उसके बेटों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महाजन थाना पुलिस के अनुसार, फुलेजी गांव के बलवंत का शव गांव के ही एक टांके में मिला था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!