Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कलेक्ट्रेट में आज बीकानेर के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह ने मीटिंग ली। इस दौरान जिला कलक्अर नम्रता वृष्णि, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान भाटी सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद रहें। इस मीटिंग का समय 11 बजे तक किया गया था लेकिन कुछ ही मिनट पहले मीटिंग शुरू हो गयी। ऐसे में जब विधायक व्यास पहुंच तो उनके लिए कुर्सी नहीं मिली। जिससे विधायक नाराज हो गए और मौके पर ही मंत्री से इसकी शिकायत कर दी।


जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक व्यास ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। जिसकी यथा स्थिति मौके पर ही मंत्री को बता दिया गया है। विधायक ने कहा कि प्रशासन को विधायक के प्रोटोकॉल का ध्यान रखना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति ना बने कि कोई बात हो। विधायक ने कहा कि मेरी कोई नाराजगी नहीं है लेकिन ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।



