Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार अवैध पेट्रोलियम पदार्थो पर पुलिस का एक्शन जारी है। जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लालमदेसर बड़ा में एक पिकअप को पकड़ा है। जिसमें सात ड्रम में डीजल जैसा पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस ने पिकअप और अवैध पदार्थ के साथ एक को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सैपलिंग के लिए डीएसओ की टीम को भी सूचना दी है।





