दिव्यांग होने के बाद भी होनहार ने किया कमाल, देश में प्राप्त किया तीसरा स्थान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 16 से 18 जनवरी तक रुड़की उत्तराखंड में संपन्न हुई दूसरी सब जूनियर पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोडायत निवासी और कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी कोलायत के खिलाड़ी सुरेंद्र बिश्नोई पुत्र पाबूराम ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोच रामावतार सैन ने बताया कि सुरेंद्र जन्म से ही दोनों पैरों से दिव्यांग है और वह पिछले 1 साल से कोलायत में रहकर निशुल्क तैयारी कर रहा है। सुरेंद्र ने नेशनल स्तर पर मेडल जीत कर फुलासर बड़ा जंभेश्वर स्कूल, गांव ,एकेडमी का नाम रोशन किया है। इस मौके पर जंभेश्वर बड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य भंवरलाल भादू, पाबूराम भादू, ओम ज्याणी, दुर्ग पाल सिंह राजवी, जगदीश खत्री, पंकज विश्नोई ने सुरेंद्र को बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!