Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की तबीयत खराब होने और फिर निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के 3 आरएसी बटालियान में 24 नवंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे अशोक जाट ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके पिता जुगलाल जो कि आरएसी की तीसरी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 24 नवंबर को सुबह डयूटी के दौरान उसके पिता की अचानक से तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर उसके पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 26 नवंबर को उसके पिता का निधन हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



