Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News सफाई छोड़ कर्मचारी करेंगे बीएलओ का काम – वत्सस
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एसआईआर के लिए निगम कर्मचारियों को लगाने को लेकर अब कांग्रेस नेता ने रोष प्रकट किया है। कांग्रेस नेता नितिन वत्सस ने कहा कि पहले से ही शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में एसआईआर के लिए निगम कर्मचारियेंा को लगाने के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो जाएगी।

 

नितिन वत्सस ने कहा कि राजस्थान में चल रही निर्वाचन विभाग की एसआईआर के लिए बीकानेर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने 300 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को बीएलओ के साथ एसआईआर के लिए लगा दिया जो कि समझ से परे है। हजार हवेलियों के शहर बीकानेर में अभी देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा है और सफाई व्यवस्था पहले से लचर थी और अब फिर से बीकानेर में चौतरफा गंदगी के ढेर नजर आएंगे पता नहीं कैसे इस तरह के आदेश भाजपा सरकार में आ रहे है।

सफाई कर्मचारियों की संख्या जहा बढ़ाने की आवश्यकता थी वहां और कम करना बीकानेर के साथ नाइंसाफी ह। समय रहते निगम आयुक्त और भाजपा सरकार इस फैसले को वापिस ले और सफाई कर्मचारियों को अपने मूल कार्य के लिए छोड़ दे अन्यथा निगम प्रशासन और जिला प्रशासन विरोध प्रदर्शन का सामना करने को तैयार रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!