Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक बार फिर बीकानेर शहर में व्यापारी के पास गैंगस्टर के नाम से गुर्गे द्वारा फिरौती मांगी गयी है। मामला बीछवाल क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर क्रेन और का काम करने वाले एक व्यापारी के पास व्हाट्सअप वोइस नोट मिली है। जिसमें दो करोड़ की फिरौती की मांग की गयी है। जानकारी के अनुसार व्यापारी को एक व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा का साथी बताते हुए दो करोड़ की फिरौती मांगी गयी है।


फिरौती के वाइस नोट के बाद व्यापारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद एतिहात के तौर पर व्यापारी को सुरक्षा दी गयी है। फिलहाल पुलिस वॉइस नोट की जांच में जुटी है कि आखिर मैसेज करने वाला रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है या फिर किसी ने ऐसे ही मैसेज किया हे। पुलिस सम्बंधित मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग में जुटी है।



