

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को कार के अनियंत्रित होकर पोल से भिड़ जाने और क्षतिग्रस्त हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीरामसर से जुड़ी है। जहां पर बीती रात को कार अनियंत्रित होकर पोल से भिड़ गयी। जिससे विद्युत पोल टूटकर कार के ऊपर गिर गया और कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।
जानकारी के अनुसार कार के ऊपर पोल के गिर जाने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा कि रात मेें इस गाड़ी से अज्ञात चोरों ने बैटरी भी चोरी कर ली।



