कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिकायत की तो निकाली गालियां-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने और फिर गाली गलौच करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में सुई निवासी सोहनलाल ने साहबराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 दिसंबर की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया वह अपने साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आरोपी कार लेकर आया और उसकी बाइक के टक्कर मार दी। जब उसने आरोपी से शिकायत की तो उसने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!