Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 20 नवंबर की अलसुबह करीब पौने तीन बजे के आसपास भामटसर के पास हादसे में दो की मौत हो गयी। इस संबंध में गिराजसर निवासी छगनलाल ने नागौर के जायल तहसील निवासी मनफूल जाट के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।


परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 20 नवंबर को करीब रात्रि 2:45 पर गाड़ी चालक मनफूल जाट ने अपनी गाड़ी को तेजगति व लापरवाही से चलाकर शर्मा होटल भामटसर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई व एक घायल हो गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



