Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से बुलाकर ले जाने और मारपीट कर जहर पिलाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 6 में 17 जनवरी की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जयप्रकाश पंचारिया ने घनश्याम, राजू, पेमाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि घनश्याम कार लेकर उसके घर पर आया और बुलाकर ले गया। जिसके बाद जब परिवादी कार में बैठा तो पहले से गाड़ी में बैठै दो अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर पर छोड़ दिया। परिवादी ने बताया कि उसी दिन शाम को जब वह घूमने के लिए निकला तो आरोपी दुबारा कार लिए हुए मिल गए।
परिवादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसे पकड़कर अज्ञात जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसके चलते वह बेहोश और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


