एक के बाद एक कर पांच जगहों पर की सेंधमारी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक के बाद एक कर पांच घरों में सेंधमारी करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के रोड़ा गावं की है। जहां पर बीती रात को चोरों ने सेंधमारी करते हुए पांच घरों में सेंधमारी की। जैसी ही चोरी की सूचना मिली गांव में सनसनी फैल गई, हालांकि तब तक अज्ञात चोर वारदात करके कर फरार हो चुके थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को गांव में चोर घुसे और एक के बाद एक कर पांच घरों में सेंधमारी की। अज्ञात चोरों ने ें कमल बागड़ी, रामचंद्र बिहानी, चेतन मेघवाल सहित अन्य लोगों के घरों में चोरों ने घुसकर ताले तोड़कर अलमारी और संदूक तोड़ी और जिसमें रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

 

ग्रामीणों ने बताया कि रोड़ा गांव में पूर्व में भी लाखों रुपए की चोरी की घटनाएं हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वारदात की जांच में जुटे है। बता दे कि एक ही रात में इस तरह की वारदात के बाद पुलिस गश्त को लेकर भी आक्रोश व्याप्त है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!