Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजस्थान के 45 जिलों अध्यक्षों की घोषणा की गयी। जिसमें बीकानेर शहर अध्यक्ष पर मदन गोपाल मेघवाल और देहात में बिशनाराम सियाग को अध्यक्ष बनाया गया। बिशनाराम सियाग को फिर से रिपीट किया गया था। जिसके बाद कल गुरूवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीकानेर दोनो अध्यक्ष पहुंचे तो भव्य स्वागत सत्कार किया गया।


जिसके बाद आज शुक्रवार को दोनो अध्यक्ष किसान केसरी और दिग्गज नेता रहे रामेश्वर लाल डूडी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। जहां पर दोनो नेताओं ने डूडी को श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धाजंलि देते हुए बिशनाराम सियाग ने कहा कि रामेश्वर डूडी के मागदर्शन से ही किसान का बेटा आज दूसरी बार अध्यक्ष बना हैं। मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि हम सब मिलकर आमजन के मुद्दों को उठाएंगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा,जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा सहित अनेक कांग्रेसी भी मौजूद रहें और डूडी को श्रद्धाजंलि दी।



