Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 18 वर्षीय युवती का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर गांव भोजास में स्थित ओमङ्क्षसह राजपुरोहित के खेत में उनकी पत्नी व बेटी रहते थे। खेत बेनीसर का एक परिवार भी खेत में काश्त करता था। रात को युवती नहीं दिखाइ दी तो खेत में मौजूद लोगों को डिग्गी में युवती के होने का अंदेशा हुआ। जिसके बाद शेरूणा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी करने पर शव डिग्गी में मिला। पुलिस ने द्वारा सुबह डिग्गी से शव निकाला गया।





