Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 15 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर बीदासर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। नाबालिग का शव घर से कुछ ही दूरी पर बीहड़ में मिला है। नाबालिग के शरीर पर चोटें के निशान मिले है।


ऐसे में हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से आवश्यक सबूत जुटाएगी।
घर से लगभग एक किलोमीटर दूर नाबालिग का शव मिला, जिसे देखकर पिता बिलख पड़े। नाबालिग गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी और वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता खान में पत्थर तोडऩे का काम करते हैं।


