पुष्करणा ओलंपिक सावे को लेकर केन्द्रीय मंत्री पर भाजपा कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner  News  राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में 10 फरवरी को ओलंपिक सावा है। जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरों से की जा रही है। लगातार शहर में शादी समारोह से जुड़े कार्यो का आगाज हो चुका है। पूरा शहर दूल्हन की तरह सजाया गया। वहीं टीम धरणीधर द्वारा कन्याओं के शादी के लिए राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

 

एक शादी समारोह में बनाए जाने वाले खाने के लिए सूखे राशन का वितरण दो दिनों में किया गया। जिसमें घी-तेल से लेकर बेस तक दिए गए। वहीं इस दौरान टीम धरणीधर से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता का अचानक ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम पर गुस्सा फूट पड़ा। जब भाजपा के कार्यकर्ता दुर्गाशंकर आचार्य से पूछा गया कि आप क्या-क्या सहयोग कर रहे है तो दुर्गाशंकर ने बताया कि पुष्करणा ओलंपिक सावा दो सालों में एक बार आता है और सैकड़ों की संख्या में कन्याओं का विवाह होता है।

 

ऐसे में जनप्रतिनिधियों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। आचार्य ने कहा कि बीते दिनों केन्द्रीय मंत्री ने एक बड़ा सामूहिक विवाह करवाया जो कि काबिले तारीफ है की कन्याओं का विवाह करवाया है लेकिन बीकानेर शहर में पुष्करणा समाज के पश्चिम विधानसभा में बहुतयात में है। ऐसे में पुष्करणा ओलंपिक सावे में केन्द्रीय मंत्री को सहयोग करना चाहिए था लेकिन वो बोले तक नहीं। आचार्य ने कहा कि में केन्द्रीय मंत्री के इस रवैये की भत्र्सना करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!