शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को पिकअप द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में दासनू निवासी अजयपाल सिंह ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 29 नवंबर की शाम को करीब साढ़े बजे के आसपास वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर शादी में जा रहे थे। इसी दौरान वीर तेजाजी मंदिर के पास पहुंचे तो पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!