Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्विफ्ट कार के चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में फुलदेसर निवासी इन्द्रपाल पुत्र तेजाराम ने स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





