Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कोटा मे आयोजित आईबीबीएफ सीनियर एवं जूनियर मि. राजस्थान बॉडी बिल्डिंग मे बीकानेर के आरके फिटनेस जिम के 20 वर्षीय कुशाल ने कमाल किया। कुशाल नाथ ने 55 किलो भारवर्ग मे जूनियर एवं सीनियर दोनो कैटेगरी मे गोल्ड मेडल हासिल कर बीकानेर का नाम रोशन किया। कुशाल ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच मुकुल आचार्य को दिया।


कुशाल नाथ ने मि. राजस्थान के साथ-साथ कुछ समय पहले मि. बीकानेर मे भी गोल्ड मेडल हासिल किया था और इंडिया लेवल का टूर्नामेंट भी वे अपने कोच मुकुल आचार्य के सुझ-बुझ और ट्रेनिंग की बदौलत हिस्सा लिया। जहां पर कुशाल ने गोल्ड मेडल हासिल कर बीकानेर का नाम रोशन किया।



