Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजियासर क्षेत्र में की गयी है। जहां पर पुलिस ने पंजाब से जोधपुर जा रही अफीम के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस को इस सम्बंध में जैसे ही जानकारी मिली तो पुलिस टीम एक्टिव हुई और भारतमाला सड़क पर ऐटा की रोही में एक क्रेटा को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान क्रेटा कार में अवैध अफीम मिली। पुलिस ने मौके से करीब 8 किलो अफीम के साथ कलवंदर ङ्क्षसह को पकड़ा है। पकड़ गई अफीम की कीमत करीब 14-15 लाख रूपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





