Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत एएएनटीएफ बीकानेर और नापासर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर थानाधिकारी सुषमा शेखावत की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन किलो से अधिक अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है।


थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि देर रात को गाढ़वाला के पास यह कार्रवाई की है। जहां पर तस्कर के पास से 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गयी है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। बता दे कि लगातार बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है। बीते समय में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थो पर कार्रवाई की गयी है।

