Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश के 18 जिलों अध्यक्षों को इस सम्बंध में नोटिस जारी किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिंकारा ने इस सम्बंध में जानकारी दी। चिंकारा ने बताय कि 18 जिला अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। बीकानेर शहर के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को भी इस सम्बंध में नोटिस जारी किया गया हे। बता दे कि ये नोटिस कल हुए वोट चोर गद्दी छोड़ केे तहत प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के कारण दिए गए है।





