बीकानेर से बड़ी खबर, सैकड़ों की संख्या में 500-500 के नोट के साथ एक गिरफ्तार-Bikaner News 

 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नकली नोटों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में नोटों के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी कश्यप सिंह की टीम ने की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बाना गांव में यह कार्रवाई की है। जहां पर पुलिस टीम ने थानाधिकारी की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए करीब 348 नकली 500-500 के नोटों के साथ गंगाजल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नोटोंं का कहां उपयोग किया जाना था। जानकारी के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी मुकदमें दर्ज है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच मेंं जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कश्यप सिंह, एसआई मोहन, पुनीत, नरेन्द्र शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!