शार्ट सर्किट ने कई घरों को डाला मुसीबत में, धमाके साथ जल गए कई घरों के उपकरण-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली लाइन में फाल्ट आने से कई घरों को मुुसीबत में डाल दिया। खबर महाजन क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर वार्ड नंबर 1 में सर्विस लाइन में फाल्ट आने से शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट होने से अचानक ही कई घरों में धमाके के साथ उपकरण जल गए। जानकारी के अनुसार इस सर्किट से घरों के उपकरण घरों की फिटिंग सहित घरों की छत में भी आग लग गई । दो दर्जन घरों में हुए इस नुकसान को करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान आंका जा रहा है।

शार्ट सर्किट के चलते फिटिंग की वायरिंग जल गई। वहीं घर में फ्रिज ,चार पंखे सहित कई विद्युत उपकरण जल गए। कई घरों में घरेलू चक्की, फ्रिज ,वाशिंग मशीन ,पंखे सहित कई विद्युत उपकरण जल गए और घर की विद्युत फिटिंग भी जल गई। विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र लेघा बताया कि लाइन में फाल्ट आने की वजह से यह हादसा हुआ है। जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर कर विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी । ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस हादसे में हुए लाखों के नुकसान के मुआवजे की भी मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!