Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में पूर्व मंत्री,दो पूर्व विधायकों सहित 500 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में जसरासर थानाधिकारी रविन्द्र ने पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल,पूर्व विधायक गिरधारी महिया,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदरा,कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा,आरएलपी के नेता विवेक माचरा,राजेन्द्र मेघवाल,मगनाराम केड़ली,प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम,निरू  व 500 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

। मामला उत्तमादेसर टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को लेकर दर्ज किया गया है। पुलिस की और से रिपोर्ट दर्ज की गई है कि इन जनप्रतिनिधियों ने स्टेट हाईवे को बंद कर दिया और टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इन सभी के उकसावे से टोल के केमरे,उपकरण में भी तोडफ़ोड़ की गयी है। पुलिस द्वारा मना करने पर मरने और मारने पर उतारू हो जाने के भी आरोप लगाए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!