Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया से जुड़ी है। इस सम्बंध में नाबालिग के परिजनों ने पडोसी बिहार के रहने वाले मजदूर पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और यहां पर परिवार के साथ मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा है। परिवार में पति-पत्नी, 10 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है। पति-पत्नी एक भुजिया की फैक्ट्री में काम करते हैं।


आरोप है कि 16 नवंबर को फैक्ट्री की छुट्टी थी। पति-प7ी घर का सामान लेने बाजार गए थे। इस दौरान बिहार में नयागांव निवासी अर्जुनराम किशोरी को जबरन अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की आंखों में कुछ विकार है। पति-प7ी घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। किशोरी ने उन्हें बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बीछवाल थाना पुलिस को रिपोर्ट दी तो पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने अर्जुनराम को गिरफ्तार कर लिया है।



